1300 में से 600 से ज्यादा पद खाली हैं
स्थानीयनिकायों में गुणवत्तापूर्ण ऑडिट तथा प्रतिवर्ष 100 प्रतिशत ऑडिट का लक्ष्य ही प्राप्त नहीं हो रहा है। इसकी मुख्य वजह है संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा में मंजूर 1300 पदों में से 600 से ज्यादा पद खाली होना। ऐसी स्थिति में सरकार इन स्थानीय निकायों पर वित्तीय अनुशासन लागू करने में कितनी उदासीन है यह स्पष्ट होता है। स्थानीय निधि संपरीक्षा में अतिरिक्त संचालक का 1, संयुक्त संचालक के 9, उप संचालक के 11 पद खाली हैं। सहायक संचालक के 32, ज्येष्ठ संपरीक्षक के 37 तथा सहायक संपरीक्षक के 390 पद पदोन्नति नहीं होने के कारण रिक्त हैं। इसके अलावा अन्य भी कई पद लंबे समय से रिक्त है।
पेज 1 का शेष
कार्रवाई की जा रही है
खालीपदों को भरने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा नए पद भी स्वीकृत हुए हैं, ताकि ऑडिट का काम प्रभावित हो।
वरुणवर्मा, संचालक,मप्र स्थानीय निधि संपरीक्षा