पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल से कम होगा बच्चे का गुस्सा

खेल से कम होगा बच्चे का गुस्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरे 7, 9 और 11 साल के तीन बच्चे हैं। मैं पूरे दिन उनके गुस्से से निपटने में ही लगी रहती हूं। इसके कारण बहुत परेशानी का सामना कर रही हूं। मुझे क्या करना चाहिए?

बीएसठाकुर

बच्चोंकी देखरेख करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। बहुत बार खुद को शांत बनाए रखते हुए बच्चों को शांत करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आप खुद के गुस्से पर काबू करके बच्चों को यह सिखा सकती हैं कि कैसे अपने गुस्से पर काबू पाया जा सके। यदि आप बच्चों के सामने गुस्सा करेंगी तो वह भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होंगे। यदि आप अपने व्यवहार को शांत बनाए रखेंगी तो बच्चों को भी गुस्से पर काबू करने में आसानी होगी। आप घर में कुछ नियम बना दें। बच्चों को सिखाएं कि इनका पालन करना उनके लिए बहुत जरूरी है। उन्हें यह बताएं कि यदि वे ऐसा नहीं करते तो आप सख्त कार्यवाही करेंगी। आप उन्हें बताएं कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। उन्हें इस बारे में बताएं कि उनकी सीमाएं क्या हैं। आप बच्चों को यह बताएं कि यदि उनका कभी आपस में झगड़ा होता है तो इसे बढ़ाने की कोशिश करें। गुस्से को जितना हो सके कम करने की कोशिश करें। आप बच्चों को गुस्से से निकलने के लिए कुछ तरीके बताएं, जिससे उन्हें ऐसा करने में आसानी हो। उन्हें कहें कि यदि कभी वे ज्यादा गुस्सा हो जाएं तो खेलने निकल जाएं या अपनी पसंद का कोई काम करने लगें। बच्चों को विचारों पर नियंत्रण करने का तरीका बताएं। इससे बच्चे कम गुस्सा करेंगे। बच्चे को खेलकूद या ऐसी ही शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए कहें। इससे उनका खुद पर नियंत्रण बढ़ेगा। साथ ही उनका मन बहलता रहेगा। बच्चों को बताएं कि वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करना सीखें। उन्हें किस कारण गुस्सा आता है उसके बारे में बात करने से गुस्से को कम किया जा सकता है। उन्हें बताएं कि यदि कभी उनमें लड़ाई होती है तो उसके लिए खुद को भी जिम्मेदार मानें। इससे उन्हें अपनी गलती समझने में असानी होगी। इसके साथ ही वह यह भी समझ सकेंगे कि उन्हें कैसा व्यवहार करना चाहिए। इससे उन्हें जबरन आने वाले गुस्से के बारे में पता चल सकेगा।

Today\\\'s expert

dr. vinay mishra

Psychologist