भर्ती महिला स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज
राजगढ़|भगवतीपुरा गांवकी महिला की तबीयत खराब होने पर सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। इसी के चलते महिला को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया है। सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भगवतीपुरा निवासी गर्भवती महिला पवित्रा प|ी राकेश को सर्दी-जुकाम के चलते रविवार को भर्ती कराया गया था। जांच करने पर प्रारंभिक लक्षण संदिग्ध स्वाइन फ्लू के लग रहे हैं। सीएस डॉक्टर निरंजन सक्सेना बताया कि महिला का स्वास्थ अच्छा है लेकिन प्रारंभिक लक्षण कुछ संदिग्ध लग रहे हैं।