पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पढ़ रही संवेदनशीलता का पाठ

पुलिस पढ़ रही संवेदनशीलता का पाठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाथाने में करीब 20-25 पुलिसकर्मी बैठे हैं। इनके सामने एक स्क्रीन पर कुछ तस्वीरें कुछ कानूनी धाराएं दिख रही हैं। एक व्यक्ति इन धाराओं के बारे में बता रहा है कि “क्या आपको जानकारी है कि यदि बाल अपराधी बाल संप्रेषणगृह से भाग जाए तो उसके खिलाफ भागने की धारा नहीं लगाई जा सकती है”। वहां बैठे सभी पुलिसकर्मी इस जानकारी से अनजान हैं। ओरिएंटेशन ऑन चाइल्ड प्रोटेक्शन फॉर पुलिस पर्सनल प्रोग्राम (बच्चों के संरक्षण पर पुलिस का उन्मुखीकरण कार्यक्रम) में पुलिसकर्मियों को बच्चों बाल अपराधियों से जुड़ी ऐसी अनेक बातें बताई गईं जो उन्हें पता ही नहीं थीं।