- Hindi News
- चलती ट्रेन से एप पर शिकायत, दो शराबी पकड़े
चलती ट्रेन से एप पर शिकायत, दो शराबी पकड़े
बेंगलुरूसे दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार रात शराब पीकर हंगामा कर रहे दो यात्री और कोच अटेंडेंट को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, एक यात्री ने हंगामा कर रहे इन यात्रियों का वीडियो बनाकर जीआरपी हेल्पलाइन के मोबाइल एप पर भेज दिया था। इसके आधार पर हेल्पलाइन के जरिये यह पहली कार्रवाई की गई। जीआरपी एसपी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि 8:45 बजे दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-6 से एक यात्री ने वीडियो बनाकर एप पर भेजा था। इसमें कुछ यात्री शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जीआरपी आैर आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। भोपाल प्लेटफार्म पर गाड़ी के रुकते ही फोर्स ने कोच की तलाशी ली। शेष| पेज 11 पर
बैंगलुरूनिवासी कोटरप्पा आैर ईश्वरप्पा को हिरासत में ले लिया। दोनों कोच में शराब पी रहे थे। उन्हें शराब सप्लाई करने वाले कोच अटेंडेंट उमाशंकर को भी हिरासत में लिया गया। दोनों यात्री अपने अन्य साथियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने बैंगलुरू से दिल्ली जा रहे थे। आरपीएफ ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है।