पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मौत, 7 संदिग्ध मिले

स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मौत, 7 संदिग्ध मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी स्वाइन फ्लू का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शनिवार-रविवार की रात स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो गई। इससे राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। वहीं रविवार को हमीदिया, जेपी और चिरायु हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू के 7 नए संदिग्ध मरीज और मिले हैं। इनके सुआब के नमूने जांच को भेज दिए गए हैं।

स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के अफसरों ने बताया कि मालवीय नगर स्थित पीपुल्स अस्पताल में पिपलानी निवासी कल्पना (32) और नेशनल अस्पताल में भर्ती विदिशा निवासी कमलेश (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों महिलाएं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव थीं। दोनों की स्वाइन फ्लू से मौत होने की जांच जीएमसी डीन डॉ. बीपी दुबे वाली कमेटी को सौंपी गई है।