पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी अड़चनें दूर, न्यू मार्केट और एमपी नगर में 22 से शुरू होगा मल्टीलेवल पार्किंग का काम

सभी अड़चनें दूर, न्यू मार्केट और एमपी नगर में 22 से शुरू होगा मल्टीलेवल पार्किंग का काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां बनेगी छह फ्लोर वाली आधुनिक पार्किंग

एमपीनगर और न्यू मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के रास्ते में रहीं तमाम सरकारी अड़चनें दूर हो गई हैं। दैनिक भास्कर की पहल के बाद आखिरकार नगर निगम ने पार्किंग का काम शुरू करने के लिए दोनों कंपनियों को इंटीमेशन लेटर शनिवार को रिलीज कर दिए। इसी के साथ मल्टीलेवल पार्किंग का टेंडर लेने वाली दोनों कंपनियों ने 22 फरवरी से काम शुरू करने की घोषणा भी कर दी है।

न्यू मार्केट और एमपी नगर में लंबे समय से मल्टीलेवल पार्किंग की जरूरत महसूस की जा रही है। समाधान मिलजुलकर शृंखला के तहत दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद व्यापारी भी सहयोग के लिए आगे आए और शहर भर के प्रमुख संगठनों ने निगम कमिश्नर को जल्द पार्किंग निर्माण के लिए पत्र लिखे। सबके मिले-जुले प्रयासों से अब मल्टीलेवल पार्किंग का काम इसी महीने से शुरू होने जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी नायक ने बताया कि न्यू मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी।

दोनों ही स्थानों पर पार्किंग में ये होंगी खासियत - इलेक्ट्राॅनिकएलीवेटर, स्मोक डिटेक्टर, फायर फाइटिंग एक्वीपमेंट्स और अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे।

क्षमता- फोरव्हीलर 2000,टूव्हीलर 2000

{जमीन 10,500 वर्गमीटर

{लागत44.04 करोड़रुपए

{कौनबनाएगा गुलशनराय जैन कंस्ट्रक्शन, इंदौर

{वक्तलगेगा 30 महीने

{दावा24 माहसे पहले ही बना देंगे

क्षमता- फोरव्हीलर 1150,टूव्हीलर 1000

{जमीन 7,818 वर्गमीटर(जी प्लस फाइव)

{लागत36.33 करोड़रुपए

{कौनबनाएगा वीवीसीरीयल इंफ्रा. प्रा.लि.

{वक्तलगेगा 24 महीने

{दावा20 महीनेमें ही बना देंगे

02 फरवरी

26 जनवरी

19 जनवरी

दैनिक भास्कर ने पिछले तीन सोमवार के अंकों में लगातार मल्टीलेवल पार्किंग की जरूरत को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

इसी हफ्ते जमा कर देंगे बैंक गारंटी

^इंटीमेशनलेटर हमें मिल गया है। परफार्मेंस सिक्युरिटी की बैंक गारंटी हम इसी हफ्ते जमा कर देंगे। 22 फरवरी को हम काम शुरू कर देंगे। कोशिश होगी कि तय समय से पहले ही काम पूरा कर दें। नवीनजैन, एमडी, गुलशन राय जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी, इंदौर

तैयारी पूरी, 20 फरवरी तक शुरू कर देंगे काम

^न्यूमार्केट में मल्टीलेवल पार्किंगके निर्माण के लिए हमराी तैयारी पूरी है। हम इंटीमेशन लेटर मिलने का इंतजार कर रहे थे। सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 20 फरवरी तक हम काम शुरू कर देंगे। वीकेअग्रवाल, एमडी, वीवीसी रीयल इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड

न्यू मार्केट में कम्यूनिटी हाॅल के पास इस जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग का काम इसी महीने शुरू हो जाएगा।

कहां से आएगा पैसा- पार्किंगमें 5 फीसदी कमर्शियल स्पेस बेचकर 38 करोड़ रुपए मिलेंगे, बाकी रुपए नगर निगम खर्च करेगा।

कहां से आएगा पैसा- पार्किंगमें 5 फीसदी कमर्शियल स्पेस बेचकर 27 करोड़ रुपए मिलेंगे, बाकी रुपए नगर निगम खर्च करेगा।