पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए कोर्स

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए कोर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| माखनलालचतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में नए शिक्षण सत्र से मैनेजमेंट और संचार विषय में नए कोर्स शुरू होंगे। मैनेजमेंट प्रोग्राम बीबीए इन ई-कॉमर्स कोर्स शुरू होगा। साथ ही फिल्म प्रोडक्शन में एमएससी के साथ ही कम्युनिकेशन स्किल में पीजी डिप्लोमा कोर्स भी शुरू होगा। सांध्यकालीन पाठ्यक्रम में इवेंट मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन स्किल में डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। विवि के मीडिया प्रभारी पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ समय में ई-कॉमर्स का चलन बढ़ा है, इसे देखते हुए अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए ई-कॉमर्स कोर्स शुरू किया जा रहा है।