- Hindi News
- प्रीमियम तत्काल कोटे का रिजर्वेशन अब सुबह 10 की बजाय 8 बजे से
प्रीमियम तत्काल कोटे का रिजर्वेशन अब सुबह 10 की बजाय 8 बजे से
भोपाल | प्रीमियमतत्काल कोटे के रिजर्व रेल टिकट 18 फरवरी से सुबह 8 बजे से मिल सकेंगे। वर्तमान में इस कोटे के टिकट सुबह 10 बजे से तत्काल कोटे के टिकट के साथ ही दिए जाते हैं। इसमें बदलाव के लिए रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन को सॉफ्टवेयर देने वाले क्रिस ने जरूरी परिवर्तन शुरू कर दिए हैं। रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक तत्काल कोटे के टिकट की बुकिंग के दौरान यात्रियों को ज्यादा पैसा देने के बाद भी आसानी से प्रीमियम तत्काल कोटे का टिकट नहीं मिलता। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए प्रीमियम तत्काल कोटे की बुकिंग सुबह 8 बजे से शुरू की जा रही है।