श्री बालाजी समूह के प्रमुख कल शहर में
श्रीबालाजी सोसायटी पुणे के अंतर्गत आने वाले सभी चार शिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट के लिए जारी सत्र के दौरान देशभर की 300 कंपनियां विजिट कर चुकी हैं। इन कैंपस में शामिल हुए 745 छात्रों में से 510 को जॉब के ऑफर लेटर मिल चुके हैं। वेदांता जैसी कंपनी ने भी 11.2 लाख का पैकेज दिया है। इस सोसायटी के अंतर्गत चार संस्थान बालाजी इंस्टीट्यूट अॉफ माडर्न मैनेजमेंट, बालाजी इंस्टीट्यूट और टेलीकॉम एंड मैनेजमेंट, बालाजी इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल बिजनेस और बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसॉर्स डेवलपमेंट आते हैं। इस शैक्षणिक समूह के प्रमुख डॉ. बालासुब्रमण्यन 10 फरवरी को भोपाल रहे हैं। वे यहां एमपी नगर स्थित होटल निसर्ग में इन चारों संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को 9 फरवरी को होटल निसर्ग में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच पंजीयन करना होगा।
डॉ बालासुब्रमण्यम