पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालवीय क्लब ने जीती चैलेंजर ट्राफी

मालवीय क्लब ने जीती चैलेंजर ट्राफी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | मालवीयक्लब ने शिवधाम क्लब को पांच विकेट से हराकर रतनलाल चौधरी स्मृति चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। बाबे आली मैदान पर शिवधाम क्लब ने 20 ओवर में 147 रन बनाए। इसमें प्रताप ने 42, जीतू ने 28 रन बनाए। जवाब में मालवीय क्लब ने जरूरी रन 19.1 ओवर में पांच विकेट पर बना लिए। इसमें देवेंद्र ने 61 और नरेंद्र ने 17 रन बनाए। पुरस्कार वितरण दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और बीडीसीए के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव ने किया।