पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर } शहर

सिटी रिपोर्टर } शहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्टिस्ट जवा मेहता जोशी के बारे में

एकेडमीकी डायरेक्टर और आर्टिस्ट जवा मेहता जोशी को पेंटिंग्स बनाने में महारत हासिल है। इनकी कृतियां बॉस्टन में आयोजित ‘ओपन स्टूडियो एक्जिबिशन’ में भी प्रदर्शित की जा चुकी हैं। प्रदर्शनी में उनकी कृतियों को शामिल किया गया था। उन्होंने कृतियों में इंडिया के कल्चर, ट्रेडिशन और भोपाल की खूबसूरती को प्रदर्शित किया है। वे मणिपुरी नृत्य, कथक, सहित अन्य नृत्य विधाओं को रंगों के जरिए पेश करती हैं। जवा, अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था मुनरो सेंटर ऑफ आर्ट एंड कल्चर की एडवा
सिटी रिपोर्टर } शहरकी आर्टिस्ट जवा मेहता जोशी विदेश में भी ट्रेडिशनल आर्ट का प्रदर्शन कर रही हैं। वे अमेरिका के आर्ट लवर्स काे पेंटिंग, रंगकर्म, संगीत आदि से रूबरू करा रही हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मेहता की बेटी जवा ने अमेरिका के बॉस्टन सिटी में ‘एकेडमी ऑफ क्रिएटिव आर्ट’ मल्टी आर्ट सेंटर शुरू किया है। इस एकेडमी में मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन की म्यूजिक क्लासेस भी आयोजित की जा रही हैं। आर्टिस्ट जवा बताती हैं कि हाल ही में एकेडमी ऑफ क्रिएटिव आर्ट और शंकर महादेवन एकेडमी के बीच टाइअप हुआ है। साथ ही एकेडमी में कलाकारों को ऑनलाइन और इंस्ट्रक्टर की मदद से संगीत सिखाया जा रहा है।

विदेशीसीख रहे भारतीय कला

मल्टीआर्ट एकेडमी में पेंटिंग, म्यूजिक, थिएटर, डांस, वेस्टर्न डांस, भांगड़ा, बीड्स ज्वैलरी, मेडिटेशन आदि सिखाया जाता है। यहां मेहंदी मांडने की कला भी सिखाई जाती है। इस एकेडमी में सिर्फ इंडियंस बल्कि विदेशी कलाकार भी भारतीय कला सीख रहे हैं।

city achiever