पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलविदा भोपाल, फिर मिलेंगे अगले साल...

अलविदा भोपाल, फिर मिलेंगे अगले साल...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } टीटीनगर स्थित दशहरा मैदान में 01 जनवरी से आयोजित भोपाल उत्सव मेले का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। मेले के सांस्कृतिक सभागार में आखिरी शाम उदयपुर के कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। मेले को शहरवासियों का भरपूर प्यार मिला। यहां लगभग 600 से अधिक स्टाॅल लगाए गए। फूड जोन सहित 28 नए झूलों के साथ वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर मुख्य आकर्षण रहा। मेले की हर शाम को देश के प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुति से यादगार बना दिया। इनमें अल्ताफ राजा, मोनिका बेदी, नवीन प्रभाकर, मून दास, जसलीन माथूरा आदि ने हुनर दिखाया। वहीं, राई नृत्य, कवि सम्मेलन और लोकगीतों की प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान यहां सामाजिक सरोकार के भी कई जनहितैषी कार्य किए गए। समापन अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, राजेश जैन (अतुल), महामंत्री संतोष अग्रवाल, बसंत गुप्ता, सुनील जैनाविन, अशोक गर्ग, अनुपम अग्रवाल, प्रहलाद दास अग्रवाल, अरुण सोगानी, अजय सोगानी, प्रदीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

ending of mela

}मेले केअंतिम दिन शहरवासियों ने झूलों भोजन का भरपूर लुत्फ उठाया। मेले के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब।