भोपाल ने चुना दिल से जीने वाला
सिटी रिपोर्टर } आपकेफेवरेट रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम के साथ ‘जियो दिल से’ अवॉर्ड सीजन-3 के सभी प्रतिभागी भोपाल को दिल से शुक्रिया कह रहे हैं। माय एफएम के जियो दिल से अवॉर्ड सीजन-3 में विनर्स का चयन जनता की ओर से किया गया था। टॉप-5 फाइनलिस्ट्स के लिए भोपाल की जनता ने हजारों एसएमएस किए। जिसे सबसे ज्यादा एमएसएम मिले हैं उन्हें विनर चुना गया। विनर्स के नामों का ऐलान जल्द किया जाएगा। भोपाल के विनर का अहमदाबाद में होने वाले भव्य समारोह में सिर्फ सम्मान किया जाएगा बल्कि उन्हें जियो दिल से अवॉर्ड सीजन-3 की शानदार ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। \\\"कौन है मध्यप्रदेश का दिल से जीने वाला शख्स।\\\' ये जानने के लिए सुनते रहिए पसंदीदा रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम।