पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैकी के बाद मैकेनिक ही करते हैं चोरी!

रैकी के बाद मैकेनिक ही करते हैं चोरी!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनदोनों मामलों के अलावा जब डीबी स्टार ने अन्य थाना क्षेत्रों में पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि बाइक चोर कोई और नहीं शहर में मैकेनिक का काम करने वाले लोग ही होते हैं। यह तस्दीक क्राइम ब्रांच में दर्ज आंकड़ों के आधार पर हुई है। यही कारण है कि साधारण बाइक के अलावा अति सुरक्षित बाइक पर भी ये लोग आसानी से हाथ साफ कर देते हैं। हर्षवर्धन नगर से चोरी हुई पहली बाइक अपाचे थी और दूसरी बाइक यामाहा की आर वन। ये दोनों बाइक असली चाबी से ही ऑन होती हैं और इसका लॉक बेहद मजबूत है।

टीटीनगर और एमपी नगर थाना क्षेत्र में ज्यादा चोरी

क्राइमब्रांच में दर्ज आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 में कुल 1171 बाइक पूरे साल में चोरी हुईं। इनमें से 231 बाइक ही बरामद हो पाईं। यानी अभी भी 940 बाइक पुलिस की पहुंच से दूर हैं, जबकि इस साल यानी एक जनवरी 2014 से 17 सितंबर 2014 के बीच कुल 1023 बाइक भोपाल जिले से चोरी हुई हैं। पूरे शहर में से टीटी नगर और एमपी नगर दो थाने ऐसे हैं, जहां बाइक चोर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वर्ष 2014 में एमपी नगर से केवल नौ माह में 233 और टीटी नगर से 106 बाइक चोरी हो चुकी हैं।

पुलिस गंभीरता से देखेगी

यहबात सही है कि बाइक चोरी के मामले में थाना स्तर पर पुलिस का रवैया उदासीन है। इसका पहला कारण है कि 95 प्रतिशत मामलों में इंश्योरेंस क्लैम हो जाता है। हम गंभीरता के साथ इस कोशिश में लगे हैं कि पुलिस आम आदमी के प्रति संवेदनशील रहे।

डी.श्रीनिवास वर्मा, पुलिसउप महानिरीक्षक, भोपाल

डबललॉक लगवाएं

बाइकचोरी की तादाद बहुत ज्यादा है। ये लोग पहले रैकी करते हैं और फिर बाइक चुराते हैं। इनका काम बेहद सफाई के साथ होता है, इसलिए आसानी से पकड़ में नहीं आते हैं। इनसे बचने का तरीका है कि बाइक में डबल लॉक लगवाएं और इंश्योरेंस कराएं।

शैलेंद्रसिंह चौहान, एएसपी,क्राइम ब्रांच भोपाल

चोरोंकी खोजबीन जारी है

चोरीगई बाइक्स की खोजबीन जारी है। किसी मामले में कोई चोर सीधे बाइक के बदले में फिरौती मांग रहा है तो पीड़ित को मेरे पास आना चाहिए। मैं प्राथमिकता के साथ उस मामले को दिखवा लूंगा।

मनीषराज भदौरिया, थानाप्रभारी, टीटी नगर थाना

पेज 1 का शेष