पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के दो जवानों पर पत्थर और डंडों से हमला

पुलिस के दो जवानों पर पत्थर और डंडों से हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12नंबर बस स्टॉप के पास हंगामा कर रहे नशे में धुत चार आरोपियों को पकड़ने पहुंचे पुलिस के दो जवानों पर उन्होंने हमला कर दिया। आरोपियों ने उन पर पत्थर और डंडों से कई वार किए। इसमें एक जवान का सिर फूट गया। दूसरे के पैर में चोट आई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गुरुवार शाम की है। सिपाही बृजेश पंथी और विनोद बघेल हबीबगंज थाने की चीता-90 पर तैनात हैं। सीएसपी जयंत राठौर के मुताबिक दोनों को 12 नंबर स्टॉप के पास हंगामे की सूचना मिली थी। दोनों वहां पहुंचे तो पास की झुग्गी में रहने वाले तेज कुमार, ताज कुमार, अमित और उसका बेटा हेमंत डंडे लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। सभी आरोपी नशे में धुत थे। जवानों ने जैसे ही बीच-बचाव शुरू किया, आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने डंडों से जवानों पर हमला कर दिया। नौबत यहां तक पहुंची कि आरोपियों में से एक ने बृजेश के सिर पर पत्थर पटक दिया। हालांकि, पत्थर उसे नहीं लगा। डंडे के वार से बृजेश के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि विनोद के पैर में फ्रेक्चर होना बताया जा रहा है।

घायल सिपाही बृजेश पंथी

18 अक्टूबर2013 को एलएलबी के छात्रों ने आरक्षक नीरज चौबे पर फरसे से हमला कर दिया था।

22 अप्रैल2014 को बदमाश फईम बम ने एएसआई उदयभान सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

25 अगस्त2014 को एसएएफ जवान फिरोज पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे लूटा।

एक निजी अस्पताल में भर्ती सिपाही विनोद बघेल।

कराहता रहा बृजेश किसी ने नहीं की मदद

वारदातके दौरान सिर पर चोट लगने के कारण बृजेश कराहता रहा, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने उसकी कोई मदद नहीं की। पुलिस फिलहाल उन लोगों की पड़ताल में जुटी है, जो हमले के दौरान आरोपियों की मदद कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों के अलावा भीड़ में मौजूद कुछ युवक भी हमले में शामिल हैं।

घायल हालत में किया वायरलेस सेट से कॉल

प्रत्यक्षदर्शियोंके मुताबिक विनोद ने घायल हालत में वायरलेस सेट से कॉल कर पुलिस बल की मांग की। इसके बाद तीन थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। दोनों जवानों को पहले जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते टीम उन्हें लेकर नर्मदा अस्पताल ले आई, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पुलिस न