- Hindi News
- सीबीआई टीम ने की इंश्योरेंस कंपनी की ब्रांच में सर्चिंग
सीबीआई टीम ने की इंश्योरेंस कंपनी की ब्रांच में सर्चिंग
नसं. भोपाल | मप्रविपणन संघ (मार्कफेड) के स्टॉक का इंश्योरेंस कर नियमविरुद्ध एजेंट कमीशन निकालने के मामले में सीबीआई की टीम ने गुरुवार को न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की मंडीदीप ब्रांच पर छापा मारा। सीबीआई ने ब्रांच ने कोई दस्तावेज तो जब्त नहीं किए, लेकिन इंश्योरेंस की प्रक्रिया की जानकारी ली है। इधर कंपनी की विजिलेंस टीम ने इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए हैं। इधर, इस मामले में आरोपी मार्कफेड के जीएम योगेश जोशी गुरुवार को अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी से मिले और इस मसले पर चर्चा की।
पर पहुंचे। बताया गया है कि पिता-पुत्र के बीच मार्कफेड में स्टॉक का इंश्योरेंस कर नियम-विरुद्ध एजेंट कमीशन निकालने की गड़बड़ी पर बात हुई। इस गड़बड़ी के सिलसिले में सीबीआई ने योगेश सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं कहना है।
सीबीआई के अनुसार इंश्योरेंस में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मार्कफेड के जीएम योगेश जोशी, तत्कालीन ब्रांच मैनेजर एमके मोदी, विकास अधिकारी संजीव यादव, एजेंट ममता गुप्ता आैर एजेंट नितिन सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी, षडयंत्र आैर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तीन साल पहले स्टॉक का इंश्योरेंस करके एजेंट ममता गुप्ता आैर नितिन सक्सेना को नियम विरुद्ध 30.46 लाख रुपए का कमीशन देने की जांच कंपनी की विजिलेंस भी कर रही है। जांच के लिए विजिलेंस ने ब्रांच से मार्कफेड से इंश्योरेंस से संबंधित रिकार्ड जब्त किया है। गुरुवार को सीबीआई की टीम कंपनी के मंडीदीप स्थित ब्रांच आफिस पहुंची थी। सीबीआई ने अधिकारियों से इंश्योरेंस की प्रक्रिया जानकारी ली आैर एजेंट को दिए जाने वाले कमीशन का रिकाॅर्ड देखा। सीबीआई सूत्रों के अनुसार बुधवार को जीएम योगेश जोशी के घर छापे के दौरान कमीशन से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। मामले में विवेचना पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।