पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारीख बताएं, कब साफ होगा शाहपुरा तालाब

तारीख बताएं, कब साफ होगा शाहपुरा तालाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाराज एनजीटी ने कहा-

शाहपुरातालाब को प्रदूषण मुक्त करने में राज्य सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही से नाराज नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अब सख्त रवैया अपनाया है। एनजीटी ने राज्य सरकार और नगर निगम से एफिडेविट दायर कर चरणबद्ध तरीके से शाहपुरा तालाब के एक्शन प्लान के बारे में जानकारी देने को कहा है। साथ ही यह भी बताने को कहा है कि यह काम किस तारीख तक पूरा होगा।

पिछली सुनवाई के दौरान एनजीटी ने शाहपुरा तालाब की डीपीआर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पेश करने को कहा था। हालांकि निगम और राज्य सरकार गुरुवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए और जवाब दायर करने के लिए आठ हफ्ते का समय मांगा।