पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर डिप्टी कमिश्नर पति के खिलाफ थाने पहुंची एडीजी की बेटी

आयकर डिप्टी कमिश्नर पति के खिलाफ थाने पहुंची एडीजी की बेटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालमें पदस्थ एडीजी स्पेशल ऑपरेशन केएल मीणा की बेटी संतोष मीणा ने महिला सेल में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की शिकायत की है। संतोष ने आरोप लगाया है कि पति उसे मारते-पीटते हैं। दहेज की मांग करते हैं। संतोष के पति सिद्धार्थ मीणा मुंबई में इनकम टैक्स(आईटी) विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं। महिला सेल ने संतोष की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच महिला थाने की प्रभारी रेणु वी मुराब द्वारा की जा रही है। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से भरण-पोषण और तलाक का मामला भोपाल कोर्ट में दायर कर दिया गया है। कुटुंब न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है।

संतोष ने जून 2014 में महिला सेल में घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना की शिकायत में कहा है कि, 31 जनवरी 2009 को हुई शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले उसे काफी प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने उसके पिता से दहेज की मांग की। उसके पति सिद्धार्थ तो उसकी देखभाल करते हैं और ही उसके तीन साल के बेटे की। फिलहाल संतोष अगस्त 2013 से अपने पिता के घर में रह रही हैं। महिला सेल की एडीजी अरुणा मोहन राव ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की विवेचना महिला थाना प्रभारी रेणु वी मुराब कर रही हैं। संतोष ने महिला सेल में शिकायत करने की पुष्टि की है।

इधर, दैनिक भास्कर ने आयकर डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ मीणा से मुंबई में फोन पर बात की। श्री मीणा ने उनके और प|ी के बीच किसी भी झगड़े से इंकार किया है। उन्हाेंने बताया कि भोपाल में महिला सेल में उनके बयान हो चुके हैं। संतोष के साथ कोई मारपीट नहीं की और कभी दहेज मांगा। बल्कि प|ी के पुलिस अधिकारी पिता की वजह से वह मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। संतोष का परिवार हस्तक्षेप करना बंद कर दे तो वे दोनों सुखी रहेंगे। उनका कहना है कि वे बच्चे के लिए किसी भी तरह का समझौता करने तैयार है। पुलिस में शिकायत कर संतोष ने फैमिली मैटर को सार्वजनिक कर दिया है।

संतोष मीणा ने जिला कोर्ट भोपाल में भरण-पोषण एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। वहीं कुटुम्ब न्यायालय में सिद्धार्थ मीणा ने तलाक और बच्चे की कस्टडी के लिए याचिका दायर की है। प्रकरण भोपाल कोर्ट में विचाराधीन है। मामला जज डीके पालीवाल की कोर्ट में चल रहा है। कुटुंब न्यायालय में दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। पहली क