पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से सामान्य हो जाएगी पानी की सप्लाई

आज से सामान्य हो जाएगी पानी की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल | हिरानीमें नर्मदा प्रोजेक्ट के पंप शुरू हो गए हैं। इसके चलते शुक्रवार से शहर में नर्मदा प्रोजेक्ट वाले इलाकों में पानी सप्लाई सामान्य हो जाएगी। वहीं, गुरुवार को नर्मदा प्रोजेक्ट में बिजली कटौती की वजह से पानी सप्लाई बंद रही। इससे शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। शाम छह बजे के बाद पंप चालू हो पाए। रात नौ बजे अहमदपुर पंप हाउस ओवरफ्लो हो गया। इससे सुरेंद्र गार्डन कॉलोनी के घरों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया।





















निगम के मुताबिक सुरेंद्र प्लेस, नारायण नगर, साकेत नगर, अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर, शक्ति नगर, अलकापुरी, सोनागिरी बी सेक्टर, इंद्रपुरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग,जहांगीराबाद, पंजाबी कॉलोनी, ओल्ड सुभाष नगर, अभिरुचि परिसर, पद्मनाभ नगर, अशोक विहार, अशोका गार्डन, नवजीवन कॉलोनी, हाउसिंग पार्क, विवेकानंद नगर आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हाे पाई।