पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां ने तीन बच्चों के साथ किया आत्मदाह

मां ने तीन बच्चों के साथ किया आत्मदाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएसपी के पिता के घर लाखों की चोरी

वन्य जीव बोर्ड सचिव के खिलाफ वारंट

रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

वन भूमि में आने वाली सड़कों की मरम्मत को लेकर एनएचएआई द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर हुई कार्रवाई का ब्योरा पेश करने पर हाईकोर्ट ने बोर्ड के सचिव के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है।

जिले के रायपुर कर्चुलियान तहसील मुख्यालय में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने तहसीलदार के रीडर बृजभान तिवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त टीके विद्यार्थी ने बताया कि तिवारी ने किसान दिनेश पटेल से खसरा सुधार के लिए यह राशि मांगी थी।

सिंधी कैंप क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस के अनुसार पुरूस्वानी मोहल्ले की अर्चना सिंह (30) अपने तीन बच्चों काजल (8), आंचल (6) और आषित (4) को एक कमरे में बंद कर लिया और फिर अपने साथ तीनों बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली।

इंदौर

भोपाल में पदस्थ एएसपी रेडियो प्रांजलि शुक्ला के इंदौर में रह रहे पिता के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली। चोरों ने सात अलमारियां तोड़ी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ चोर ऑटो में आए थे। परिवार कुछ दिन पहले मुंबई गया था। अनुमान है कि चोरी गया सोना 25 तोला से ज्यादा है। इसकी पुष्टि परिवार के लौटने पर शुक्रवार को हो पाएगी।

जबलपुर

रीवा

सतना