- Hindi News
- मुख्यमंत्री स्तर के नेता नहीं हैं अरुण यादव : नंदकुमार
मुख्यमंत्री स्तर के नेता नहीं हैं अरुण यादव : नंदकुमार
जनता मेरा और मेरे परिवार का स्तर जानती है : अरुण
नंदकुमार सिंह चौहान के हमले का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता मेरा और मेरे परिवार का स्तर जानती है। मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि मैं उनकी शैली में जवाब दूं। यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बिना सबूतों के कभी आरोप नहीं लगाए। मेरी क्षमता और योग्यता का आकलन कर ही पार्टी ने मुझे केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय सचिव और अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। गरीबों की सेवा मुझे विरासत में मिली है। उल्लेखनीय है कि चौहान और यादव दोनों एक ही क्षेत्र के नेता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में खंडवा से यादव को पराजित कर चौहान सांसद निर्वाचित हुए हैं।