पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड परिसीमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डों में हुई गड़बड़ी, सुधार की कवायद शुरू

एक वार्ड को बांट दिया दो िहस्सों में

गड़बड़ियां

प्रस्तावितवार्ड नंबर 76। दो हिस्से। एक हिस्सा छोला गणेश मंदिर तो दूसरा हिस्सा पीपुल्स मॉल का। दोनों ही एक दूसरे से जुड़े नहीं। दोनों हिस्सों की दूरी भी एक किमी से ज्यादा। इनके बीच में वार्ड नंबर 73 और 79 के हिस्से। यानी कि एक ही कॉलोनी में तीन-तीन वार्ड का क्षेत्र। शहर में वार्डों के परिसीमन में हो रही गड़बड़ी यह महज एक बानगी है।

परिसीमन में जिस तरह से वार्ड बनाए गए हैं, वे गलतियों के पुलिंदे साबित हो रहे हैं। प्रस्ताव में भी खामियां है। वार्ड 76 के नक्शे को वार्ड 77 का नक्शा बता दिया गया है। यही नहीं, तो सीमा रेखा खींचने के लिए रोड के मानक लिए गए और ही कॉलोनी के। 250 घरों की कॉलोनी को तीन वार्डों में बांट दिया गया है। कौन से वार्ड में कौन पार्षद रोड बनाएगा, नाली बनाएगा, यह तय नहीं। ऐसे ही मनमाने ढंग से किए गए परिसीमन पर लोग जमकर आपत्तियां लगा रहे हैं।

अफसरों ने कोलार नगर पालिका के क्षेत्र में पुराने 21 नंबर वार्ड की एससी एसटी आबादी ले ली थी। जबकि जनगणना - 2011 में यह 25 नंबर वार्ड के हिसाब से थी। यही नहीं, शहर के कुछ हिस्सों में एसटी की आबादी को एससी में और एससी की एसटी में लिख दी थी।

अब तक गड़बड़ी की वजह से हुजूर विधानसभा में आने वाले कोलार अौर बैरागढ़ क्षेत्र के सभी 12 वार्ड आरक्षण की जद से बाहर थे। लेकिन अब कोलार के दो से तीन वार्ड एससी और एक वार्ड एसटी के लिए आरक्षित हो सकता है।

दैनिक भास्कर के गुरुवार के अंक में \\\'आंकड़ों में हेराफेरी से कम किए एससी के वार्ड\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी गलती दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कोलार नपा के विलय के बाद बनाए गए वार्ड नंबर 80, 81, 82, 83 और 84 में गलतियां सामने आई हैं। यहां अफसरों ने अनुसूचित जाति की आबादी में से 15897 लोग कम कर दिए थे। लिहाजा अब गलती को सुधारने के लिए परिसीमन प्रस्ताव में संशोधन किया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम इसकी रिपोर्ट कलेक्टर निशांत वरवड़े को भेजेगा। इस संबंध में गुरुवार शाम पांच बजे कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन और निगम अिधकारियों की बैठक हुई।

महज चार दिनों में जिला प्रशासन के पास 74 आपत्तियां चुकी है। गुरुवार को 26 आपत्तियां