पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, तीन महिलाओं समेत सात घायल

तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, तीन महिलाओं समेत सात घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| भोपालस्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डिवाइडर पर सो रही तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गंभीर चोट आई है।

मंगलवारा टीआई सलिल शर्मा के मुताबिक भोपाल स्टेशन की ओर से गाड़ी क्रमांक आरजे-17 यूए 3618 गुरुवार रात 11 बजे रही थी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तिराहे से मुड़ने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खा दिया। जीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर तो जीप छोड़कर फरार हो गया, लेकिन डिवाइडर पर सो रहे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुिलस ने घायलों को हमीिदया अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसी बोलेरो की टक्कर से घायल हुए सात लोग। फोटो|भास्कर