पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 102 वर्षीय वन कर्मचारी को किया सम्मानित

102 वर्षीय वन कर्मचारी को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| वनोंकी सुरक्षा तो नवाबी दौर में भी की जाती थी। जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी गांव वाले भी उठाते थे। यह कहना था, नवाबी शासनकाल में वन कर्मचारी रहे 102 साल के बुजुर्ग मोहम्मद एहसान का। उनका पीसीसीएफ अनिल ओबेराय ने गुरुवार को सम्मान किया।

उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में कर्मचारियों और अधिकारियों में जंगल बचाने का जज्बा नहीं रहा। एहसान ने वर्ष 1934-35 में वन विभाग में स्टेनोग्राफर के पद से नौकरी शुरू की थी। वे तत्कालीन कंजरवेटर अख्तर अली के पीए थे। उन्होंने बताया कि तब रेंजर को 40 रुपए, मुंशी को 15 रुपए और गार्ड को 8 रुपए वेतन मिलता था। वन विभाग द्वारा गुरुवार को राजधानी में पहला संवाद कार्यक्रम चार इमली स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने पीसीसीएफ के सामने अपनी समस्याएं रखीं।











दैवेभो के नेता आमोद तिवारी ने वनरक्षकों के सांख्येत्तर पदों का निर्माण कर सभी दैवेभो कर्मचारियों को नियमित करने को कहा। कर्मचारी नेता अशोक पाण्डेय ने भोपाल में वाहन चालकों को नियमित नहीं करने की बात रखी। कर्मचारी नेता शारदा सिंह परिहार ने वर्ष 2008 में हुई वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी और जांच में मामला सही पाए जाने पर भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही।