- Hindi News
- एडमिशन में िगरावट के कारणों का होगा सर्वे
एडमिशन में िगरावट के कारणों का होगा सर्वे
नसं. भोपाल| इंजीनियरिंगकॉलेजों में एडमिशन में लगातार रही गिरावट का कारण खोजने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। तकनीकी शिक्षा विभाग इसके लिए सर्वे करेगा। साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेजों की क्वालिटी में सुधार के लिये स्टेट क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम बनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्टेट प्रोजेक्ट फेसिलिटेशन यूनिट को दी जाएगी।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को उन्होंने श्यामला हिल्स स्थित एसपीएफयू और प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डिंग में ही कॅरियर काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने को कहा। उन्होंने दूरस्थ अंचल के छात्रों की सुविधा के लिए फीस कमेटी को ऑनलाइन शिकायत की व्यवस्था करने को भी कहा।