पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिपाही के बेटे का अपहरण

सिपाही के बेटे का अपहरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| जहांगीराबादपुलिस ने सातवीं बटालियन के सिपाही के लापता 12 वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। सिपाही राजनारायण यादव के अनुसार उनका बेटा राहुल भवानी धाम स्थित बोनीफाई स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। 16 सितंबर को दोपहर तीन बजे वह घर से रोशनपुरा स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला था। स्कूल बैग में उसने एक ट्रैक सूट और मोबाइल टेबलेट रखा था। राजनारायण को फोन से सूचना मिली कि राहुल कोचिंग नहीं पहुंचा है। तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उन्होंने जहांगीराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।