कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
भोपाल | धर्मसंस्कृति समिति के तत्वावधान में कोटरा स्थित मैदान में गुरुवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन पं. मुकेश महाराज ने किया। व्यासपीठ की पूजा नरेंद्र भानु खंडेलवाल ने की। सात दिवसीय कथा रोजाना दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। इसके पूर्व सुबह शिव शक्ति मंदिर पाताल भैरवी मैदान से कलश यात्रा निकाली गई। दूसरी ओर होशंगाबाद रोड स्थित श्रीराम काॅलोनी में गणेश मंदिर समिति द्वारा आयोजित कथा में आचार्य रामाधार महाराज ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला।