- Hindi News
- शताब्दी : प्लेटफॉर्म, ट्रेन पर दिखी कोच की पोजिशन, भटकते रहे यात्री
शताब्दी : प्लेटफॉर्म, ट्रेन पर दिखी कोच की पोजिशन, भटकते रहे यात्री
नईदिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भोपाल स्टेशन से सवार होने वाले यात्री गुरुवार को काफी परेशान हुए। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शताब्दी की कोच पोजिशन डिस्प्ले नहीं हो रही थी। ट्रेन के कोच पर लगे डिस्प्ले बोर्ड भी बंद थे। बदहवास यात्री अपना लगेज लिए इधर से उधर भागते रहे।
शताब्दी प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर पहुंची। इससे पहले ही प्लेटफाॅर्म पर मौजूद यात्री परेशान थे। उनकी शिकायत थी कि प्लेटफॉर्म पर कोच पोजिशन डिस्प्ले नहीं हो रही है। ट्रेन के आने पर हड़बड़ी की स्थिति बन गई। क्योंकि कोच पर भी उनके नंबर डिस्प्ले नहीं हो रहे थे। परेशान यात्री इधर से उधर भागकर टीटीई या कुली से कोच के नंबर के बारे में पूछते रहे। शताब्दी के आने के साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एलटीटी-अमृतसर ट्रेन के आने का सिग्नल हो गया था। क्योंकि दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म एक-दूसरे से लगे हुए हैं, इसलिए वहां भारी भीड़ हो गई। इससे यात्रियों के लिए एक से दूसरे स्थान तक जाना भी आसान नहीं था।
इस बारे में पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर का कहना है कि वे नॉर्दन रेलवे में इसकी जानकारी देंगे। साथ ही संबंधित विभाग से बातचीत कर समस्या हल कराई जाएगी।
^ डिस्प्ले से कोच की जानकारी नहीं मिल रही है। मैं फुट ओवर ब्रिज से उतरकर प्लेटफॉर्म के बीच में खड़ी हूं। ताकि कोच के लिए इधर से उधर ज्यादा भागना पड़े।\\\'\\\' अंजूअग्रवाल, यात्री
^जबसे शताब्दी को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लिया गया है, कोच डिस्प्ले सिस्टम समझ से परे हो गया है। आज भी ऐसे ही हालात हैं। जल्द सुधार किया जाना चाहिए।\\\'\\\' प्रदीपकुमार बजाज, रिटायर्डकमांडर नौसेना
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर भी कोच नंबर तथा उसकी पोजिशन डिस्प्ले नहीं हो रही हैं। वहां केवल यह डिस्प्ले होता है कि इंजन के बाद क्रमानुसार कौन सा कोच किस जगह आएगा। कोच का नंबर नजर नहीं आता। कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है।
मालवा का अचानक बदल दिया प्लेटफॉर्म
गुरुवारकी सुबह भोपाल स्टेशन पर ही जम्मूतवी से चलकर इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस का प्लेटफाॅर्म अचानक बदल दिया गया। आमतौर पर यह गाड़ी प्लेटफाॅर्म नंबर दो या तीन पर आती है। गुरुवार को इसे एक नंबर पर ले लिया गया।
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर शताब्दी के कोच पर