- Hindi News
- रंजनकलश शिव सम्मान के लिए भेजें प्रविष्टियां
रंजनकलश शिव सम्मान के लिए भेजें प्रविष्टियां
सिटी रिपोर्टर शहरकी साहित्यिक संस्था रंजन कलश की ओर से रंजनकलश शिव सम्मान-2014 के लिए प्रविष्टियां मंगाई गई हैं। यह सम्मान हर साल गीतकार स्व. शिवदेवी जैन की स्मृति में रचनाकारों को प्रदान किया जाता है। इस बार छह रंजनकलश शिव सम्मान, तीन रंजनकलश माहेश्वरी शिव सम्मान और एक अक्षर शिव सम्मान प्रदान किया जाएगा। अक्षर शिव सम्मान पति-प|ी को साथ में दिया जाता है। इसके लिए दोनों में से किसी एक का साहित्यकार होना अनिवार्य है। इन पुरस्कारों के लिए साहित्यकारों को दो फोटोग्राफ्स, 20 पंक्तियों में अपना परिचय, प्रकाशित कृतियों की एक-एक कॉपी 15 नवंबर तक डॉ. सुशील गुरु, महासचिव, रंजनकलश, 53-बी, इंद्रपुरी, भोपाल-462021 के पते पर भेज सकते हैं।