- Hindi News
- बीआरटी कॉरिडोर में मोटर साइकिल, हो रहे हादसे
बीआरटी कॉरिडोर में मोटर साइकिल, हो रहे हादसे
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
बीआरटी कॉरिडोर में इनदिनों मोटर साइकिल सवार नजर रहे हैं, जिसके चलते यहां हादसे बढ़ने लगे हैं। बीते एक माह में यहां करीब आधा दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें अधिकांश मोटर साइकिल के बीच कॉरिडोर में घुसने के कारण हादसे हुए हैं।
सीहोर नाके से मिसरोद तक बने बीआरटी कॉरिडोर के हर चौराहे पर खतरा मंडरा रहा है। देखा जाए तो बीआरटी कॉरिडोर दिनोंदिन हादसों का पाॅइंट बनता जा रहा है। दरअसल कॉरिडोर में बीआरटी बसों के संचालन के लिए तैनात किए गए ट्रैफिक वार्डन इनदिनों गायब हैं। जिस कारण कॉरिडोर में कभी भी मोटर साइकिल या अन्य वाहन घुस आते हैं। इनकी तेज रफ्तार सड़क पार करने वालों के लिए हादसों की वजह बन रही है।
सीहोर नाके से मिसरोद तक 24 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण बीआरटीएस योजना के तहत हुआ था। इसके निर्माण के बाद शहर का यातायात और परिवहन सेवा में काफी हद तक सुधर की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन कॉरिडोर केवल बीआरटी बसों का रास्ता साफ कर पाया है, मिक्सलेन का यातायात पहले की तुलना में अधिक बिगड़ चुका है। बीआरटी कॉरिडोर में पहले जहां आधे-अधूरे निर्माण के चलते दुर्घटनाएं हो रही थीं, वहीं अब निर्माण पूरा होने के बाद भी हादसों में कमी नहीं आई है। कुछ माह पहले तक तो यहां बीआरटी बसों के कारण हादसे हो रहे थे, लेकिन अब कॉरिडोर के बीच में चलने वाले अन्य वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होने लगी हैं।
ये हुए हादसे
विगत एक माह में यहां करीब आधा दर्जन हादसे हुए, जिसमें हाल ही में 6 सितंबर को ग्वालियर निवासी राजेश शिवहरे नामक युवक सड़क पार करते समय बीच कॉरिडोर में मोटर साइकिल की टक्कर से बुरी तरह घायल होकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में राजेश के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। इसके दो दिन बाद ही एक युवक को बीआरटी कॉरिडोर के बीच में ही वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 15 सितंबर को दोपहर में शाहजहांनाबाद निवासी लक्ष्मण पथरौल ने एक बुजुर्ग को मोटर साइकिल से टक्कर मार दी।
बीआरटी कॉरिडोर पर मोटरसायकिल चालक के साथ बीते दिनों हुए हादसे का एक दृश्य
नहीं हुआसुधार तो बेकाबू होंगे हालात
नहीं रहतीट्रैफिक वार्डन की तैनाती
दिन केसमय घुस रहे हैं दुपहिया वाहन
बीते एकमाह में हो चुके हैं आधा दर्