अतिक्रमण कर बिगाड़ी कॉलोनी की सूरत
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल
संकरीगलियां और उन पर सफाई की कमी के चलते कॉलोनी के लोग खासे परेशान हैं। पुरानी बसाहट होने के बाद भी बी 41, 42 क्षेत्र के रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। हालांकि खुद रहवासियों द्वारा घरों के बाहर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर लिया गया है, जिससे नालियां गायब हो चुकी हैं और सड़क संकरी होती जा रही है। क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के चलते यहां गंदगी की समस्या रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इधर रहवासियों की मनमर्जी वाले निर्माण के कारण कॉलोनी की सूरत बेतरतीब हो रही है। संतनगर में हर कहीं घरों के सामने बाउंड्रीवॉल निर्माण का चलन कम नहीं हो रहा है और ये निर्माण नालियों को पैक करके उनके ऊपर ही किया जा रहा है। उपनगर के अधिकांश क्षेत्रों में घरों के नीचे नालियां दब चुकी हैं। कुछ कॉलोनियां हैं, जहां नालियां खुली हुई हैं, वहां अक्सर चोक होने की समस्या सामने आती है। बी 41, 42 में भी कमोवेश यही स्थिति है। यहां रहवासियों को गंदगी के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने बताया कि कॉलोनी के प्रमुख मार्ग के शुरुआत में लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है। यहां अस्थाई कूड़ादान बन रहे हैं।
^कॉलोनी के प्रमुख मार्ग की शुरुआत में ही गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिसे समय पर साफ नहीं कराया जाता। नगर निगम की अनदेखी के कारण क्षेत्र में अतिक्रमण बढ़ रहा है। यही कारण है कि यहां समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। समय रहते अगर यहां ध्यान नहीं दिया गया तो कॉलोनियों में लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। विक्कीझमटानी, रहवासी
^क्षेत्र में गंदगी की समस्या का मुख्य कारण रहवासियों में जागरुकता की कमी है। यहां के नागरिक अगर ध्यान दें तो काफी हद तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकती है। यहां निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण ही अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। अगर यहां नियमित रूप से स्थानीय पार्षद और निगम के अधिकारीगण ध्यान दें तो शायद यहां की समस्याएं दूर हो सकती हैं। ननि के अिधकारी भी दें ध्यान। ओमप्रकाशसोनी, रहवासी
>ज्यादातर रहवासियों ने कर रखा है नालियों पर कब्जा >सड़कों पर लगा रहता है कचरे का ढेर >सफाई अमला भी नहीं देता कोई ध्यान
बी 41, 42 क्षेत्र की एक गली जहां के रहवासी कई समस्याओं से घिरे हुए हैं।
बी 41, 42
कॉलोनी विजिट