पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलार में बढ़ा डेंगू का खतरा

कोलार में बढ़ा डेंगू का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार भास्कर.भोपाल| कोलारमें डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा डेंगू के मामले सामने चुके हैं। एक मामले में राजहर्ष निवासी एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए कोलार को डेंगू सेंसटिव जोन भी घोषित कर दिया गया है और उसकी रोक थाम के लिए लार्वा सर्वे भी हुआ है, लेकिन इतनी सब कवायद के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है। एक के बाद एक मामले सामने रहे हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है।

कस्टम कॉलोनी के पास रहने वाली एक युवती को डेंगू हुआ है। उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि नगर पालिका ने डेंगू की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव नहीं किया है। इस वजह से रोक नहीं लग पा रही है।