बंजारी का गड्ढा भरा, मिली राहत
कोलार भास्कर. भोपाल| लंबेसमय से बदहाल सड़क की बाट जोह रहे वाहन चालकों का आखिर कुछ राहत मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मेन रोड का पेचवर्क करना शुरू कर दिया है। अभी बंजारी, ललिता नगर और महाबली नगर में होगा। उसके बाद बैरागढ़ चीचली उसके आगे के गड्ढे भी भरे जाएंगे। पिछले दिनों बंजारी चौराह के पास सड़क की मरम्मत की गई है। यहां सड़क का डामर उखड़ गया था और करीब पांच फीट चौड़े आकार का गड्ढा हो गया था। इस वजह से ट्रैफिक बाधित हो रहा था। चौराहा होने की वजह से दुर्घटना होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। मेन रोड के यही हालात ललिता नगर और महाबली नगर पर भी हो रहे थे। रोजाना सैकड़ों वाहन चालक परेशान हो गए थे। इस मामले को कोलार भास्कर ने उजागर किया था। 31 अगस्त के कोलार भास्कर के अंक में सड़कों की इस बरी हालत को लेकर समानांतर मार्ग के लिए सर्वे शुरू शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इधर, पीडब्ल्यूडी ने तो कोलार मेन रोड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, लेकिन सीपीए, एमपीआरआरडीए और नपा ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है। सीपीए की विनीत कुंज रोड, मंदाकिनी से दानिशकुंज रोड खराब हालत में है।