- Hindi News
- मरीजों से बुरा बर्ताव मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई
मरीजों से बुरा बर्ताव मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई
कोलार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों से डॉक्टरों द्वारा बुरा बर्ताव करने की शिकायते को सप्ताहभर गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीडि़त ओपी अहिरवार का कहना है कि उन्होंने सीएमएचओ पंकज शुक्ला से कार्रवाई के बारे में बात की थी पर उन्होंने कमिश्नर स्तर पर गुहार लगाने की सलाह दी है। ऐसे में वे अब आगे कार्रवाई के लिए गुहार लगाने का निर्णय ले चुके हैं। गौरतलब है कि राजहर्ष कॉलोनी निवासी ओपी अहिरवार ने पिछले सप्ताह सीएमएचओ पंकज शुक्ला को एक आवेदन देकर इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।