गंदगी से घरों में रहना हुआ दूभर
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल| अस्सीफिट रोड से लगे कई इलाकों में गंदगी के चलते लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से अब यहां संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। अस्सी फिट रोड रहवासी दीपक कुमार ने बताया कि सम्राट कॉलोनी के समीप और गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र से लगे इलाकों में गंदगी से लोग परेशान हैं। नियमित सफाई के इंतजाम यहां होना जरूरी है। कचरे के लिए कंटेनर भी रखवाए जाएं।