स्टेट ब्रीफ
स्टेट ब्रीफ
भोपाल
भोपाल
सोहागपुर
इंदौर
विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष के चयन के लिए समिति गठित
मप्रविद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष के चयन के लिए राज्य सरकार ने समिति गठित कर दी है। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एनके जैन की अध्यक्षता में गठित समिति में प्रदेश मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पदेन सदस्य हैं। आयोग के वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहनी का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो रहा है।
ई-लाड़ली को प्लेटिनम अवार्ड
प्रदेशकी लाड़ली लक्ष्मी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बनाई गई ई-लाड़ली वेबसाइट को केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में प्लेटिनम अवार्ड दिया। महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने यह अवार्ड प्राप्त किया। ई-लाड़ली वेबसाइट राज्यों की रैकिंग में देश में प्रथम है। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र है।
16 अक्टूबर से खुलेगा मढ़ई
पर्यटनस्थल मढ़ई 16 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। मढ़ई के पार्क रेंज अधिकारी संदेश माहेश्वरी ने बताया कि जंगल के अंदर के रास्ते और रूट पानी के कारण कट गए हैं जिनकी मरम्मत का कार्य संभवत: 1 अक्टूबर पूरा हो जाएगा।
अरबिंदो : आय-व्यय की जानकारी मांगी
श्रीअरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सेम्स) में मनी लॉड्रिंग की राशि लगे होने की बात सामने आने के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी ने सेम्स की पूरी आय-व्यय की जानकारी रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी से मांगी है। 11 सितंबर को ईडी ने सेम्स के चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी से पूछताछ की थी, जिसमें सामने आया था कि सेम्स और भंडारी अस्पताल में करीब 40 करोड़ की राशि मनी लॉड्रिंग की लगी है।