पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स कल देंगे धरना, निकालेंगे रैली

इंजीनियर्स कल देंगे धरना, निकालेंगे रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| मप्रडिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेशव्यापी धरना देने और बुधवार को रैली निकालने का फैसला किया है।

एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष राजेश सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे से सेकंड स्टॉप स्थित अांबेडकर मैदान में धरना दिया जाएगा। बुधवार को धरनास्थल से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सब इंजीनियर्स को पूरे सेवाकाल में एक प्रमोशन देने, 50 से घटाकर 33 फीसदी किया गया प्रमोशन कोटा यथावत रखने, संविदा आधार पर कार्यरत सब इंजीनियर्स को नियमित करने और ग्रेड पे 4200 रुपए करने जैसी मांगें शामिल हैं।

चरणबद्धआंदोलन

मप्रराज्य कर्मचारी संघ द्वारा 32 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार सुबह 11 बजे से यादगार-ए- शाहजहांनी पार्क में प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा। संघ के महामंत्री रमेशचंद्र शर्मा, प्रवक्ता लखन पाराशर ने बताया कि ग्रेड पे बढ़ाने, तीसरा समयमान वेतनमान 10, 20 और 28 साल की सेवा में दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

बनाएंगेमानव श्रृंखला

मप्रसंविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पर्यावास भवन के सामने मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।