- Hindi News
- िबजली िबल नहीं चुकाने पर कार का शोरूम सील
िबजली िबल नहीं चुकाने पर कार का शोरूम सील
नसं. भोपाल| मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिलों के बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नार्थ डिवीजन की टीम ने पुराने शहर के 8 बकायादारों की संपत्ति कुर्क की हैं।
डिवीजन के डीजीएम पीएस चौहान ने बताया कि लालघाटी चौराहे पर एक कार शो रूम संचालक राजेंद्र सिंह पर 1 लाख 83 हजार रुपए बकाया थे। उन्होंने पांच साल से बिल का भुगतान नहीं किया। उनके शो रूम को सील कर दिया गया हैं। इधर, भारत टॉकीज क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास उपभोक्ता उषा पांडे पर 50 हजार 374 रुपए बकाया था। उनकी दुकान का फर्नीचर जब्त किया गया। लखेरापुरा में 55 हजार 827 रुपए का भुगतान नहीं करने पर हीराबाई चिंतामन के शू स्टोर को सील कर दिया गया।
इधर, भारत टॉकीज रोड पर व्यवसायी मोहम्मद मुबारक पर 62 हजार 289 रु. बकाया होने पर उनकी दुकान का सामान भी कुर्क किया गया। वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे वाजपेयी नगर में तीन उपभोक्ताओं के टीवी कुर्क किए गए। कोहेफिजा में जुबेर खान द्वारा 94 हजार रु. का भुगतान नहीं करने पर उनका फर्नीचर कुर्क किया गया।