पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुओं ने टेका समाधिस्थल पर मत्था

श्रद्धालुओं ने टेका समाधिस्थल पर मत्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| संतहिरदाराम जी का अवतरण दिवस रविवार को मानव सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान साधु वासवानी स्कूल से रैली निकाली गई। नवयुवक सभा सहित अन्य स्थानों पर भी सुखमनी पाठ साहिब हुआ। संतजी की कुटिया पर मत्था टेकने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संस्कार विद्यालय द्वारा मां आनंदमयी आश्रम में गौ सेवा करके संतजी का जन्मदिन मनाया गया। पूज्य सिंधी पंचायत कार्यालय में पदाधिकारियों ने रामधुनी लगाई। सिविल अस्पताल में लगे शिविर में 75 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।