चक्रवर्ती दिग्विजय यात्रा निकली
भोपाल| इकबालमैदान में चल रहे कल्पद्रुम महामंडल विधान के अवसर पर रविवार को चक्रवर्ती दिग्विजय यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजों के साथ यात्रा चौक जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा में इंद्र, कुबेर यज्ञ नायक आदि पात्र बने राजेंद्र जैन, पीसी जैन, नरेंद्र वंदना समेत मंदिर पंचायत कमेटी अध्यक्ष पंकज जैन, मनोज प्रधान पंकज चौधरी आदि शामिल थे। यात्रा में हाथी ध्वज पताकाएं आकर्षण का केंद्र थीं। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि विधान का समापन 24 सितंबर को गजरथ शोभायात्रा के साथ होगा।