पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माशिमं में जनसुनवाई आज, एक ही दिन में समस्या समाधान का दावा

माशिमं में जनसुनवाई आज, एक ही दिन में समस्या-समाधान का दावा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|मध्यप्रदेश माध्यमिकशिक्षा मंडल (मप्र माशिमं) में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई करने का निर्णय लिया गया है। यह जनसुनवाई मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक माशिमं के सचिव शशांक मिश्रा की मौजूदगी में होगी। जनसुनवाई में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई विशेष रूप से की जाएगी जिनमें फीस का चालान जमा किए 15 दिन हो चुके हैं और अभी तक निराकरण नहीं हुआ है। छात्रों या उनके अभिभावकों को संबंधित कागजात की कॉपी लेकर माशिमं परिसर पहुंचना होगा। प्रकरणों का निराकरण शाम 4.30 बजे तक कर संबंधित को जानकारी दी जाएगी। जन सुनवाई में अतिरिक्त सचिव और सभी रजिस्ट्रार भी मौजूद रहेंगे।