पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टाेरेट : हेलमेट लगाकर नहीं आए तो 100 रुपए जुर्माना

कलेक्टाेरेट : हेलमेट लगाकर नहीं आए तो 100 रुपए जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं,भोपाल| यदिआप टू व्हीलर से किसी काम से कलेक्टोरेट जा रहे हैं तो हेलमेट लगाना मत भूलिएगा। हेलमेट नहीं लगाने वाले टू व्हीलर सवारों से गेट पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस ही नहीं, जिला प्रशासन के अफसर भी हेलमेट पहनने वालों के चालान बनवा रहे हैं। सोमवार को यहां 160 बाइक सवारों से हेलमेट लगाने पर जुर्माना वसूला गया। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने हेलमेट पहनने वाले दोपहिया वाहन सवारों के कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए एसडीएम तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। 31 अक्टूबर तक के लिए अफसरों का ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है। हर अफसर को हफ्ते में एक दिन हेलमेट अभियान को सफल बनाने का जिम्मा दिया गया है।