- Hindi News
- मैरिज गार्डन में पार्किंग नहीं तो ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई
मैरिज गार्डन में पार्किंग नहीं तो ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई
संचालकों के तर्क और दावे
यदिआप शादी या अन्य किसी आयोजन के लिए मैरिज गार्डन बुक करने जा रहे हैं तो उसके लाइसेंस की पड़ताल करने के साथ ही वहां पार्किंग की व्यवस्था जरूर देख लें। दरअसल, लाइसेंस नहीं होने के कारण नगर निगम ऐसे गार्डन को बंद करा सकता है, जबकि सड़क पर गाड़ियां पार्क होने पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में एक सर्वे कर ऐसे 31 मैरिज गार्डन चिह्नित किए हैं, जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने इसी साल विवाह स्थल पंजीयन नियम 2013 लागू कर दिया है। निगम ने शहर के सभी मैरिज गार्डन संचालकों से इस नियम के तहत लाइसेंस लेने को कहा है। निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक 103 में से सिर्फ 12 गार्डन संचालक ही लाइसेंस ले पाए हैं। जबकि करीब 20 मैरिज गार्डन को लाइसेंस देने की प्रक्रिया चल रही है। बाकी 71 मैरिज गार्डन को बंद करवाकर सभी से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
^ मानस भवन में 40 कार आैर 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। बाहर वाहन पार्क होने से ट्रैफिक प्रभावित हो, इसके लिए गार्ड तैनात रहते हैं।\\\'\\\' शैलेंद्रनिगम, संचालक,मानस भवन
^हमारेपास शादी हॉल की कमर्शियल परमिशन है। ट्रैफिक पुलिस के सर्वे की जानकारी मुझे नहीं है।\\\'\\\' महेंद्रलाला, संचालक,लाला शादी हाॅल
^हमारेपास तय मानकों के हिसाब से पर्याप्त पार्किंग है। परमिशन वाले मुद्दे पर हाईकोर्ट से स्टे मिला है।\\\'\\\' श्यामसुंदरगोपलानी, एमडी,सनसिटी गार्डन
^हमारेपास डेढ़ एकड़ में पार्किंग है। यह जमीन किराए से ली है। ट्रैफिक पुलिस ने कब सर्वे कर लिया, पता नहीं।\\\'\\\' एनकेमालवीय, संचालक,नंदन पैलेस
{मिसरोद >वृंदावन गार्डन, वृंदावन पैलेस, आमेर ग्रीन, सिद्धि विनायक मैरिज गार्डन, मोजेक मैरिज गार्डन। {लालघाटी>सुंदरवन नर्सरी, शालीमार मैरिज गार्डन, मूनलाइट मैरिज गार्डन, कोहिनूर मैरिज गार्डन, गुलमोहर मैरिज गार्डन।
{लालघाटी >सनसिटीगार्डन, स्वागत गार्डन, गुलशन गार्डन और लैंडमार्क गार्डन। {मिसरोद>वृंदावनढाबा, नंदन पैलेस, महामाया गार्डन, मधुवन गार्डन, सुरेंद्र लैंडमार्क।
{श्यामला हिल्स >हिंदी भवन,मानस भवन, प्रियदर्शनी पार्क, व्हाइट हाउस, अरेबियन गार्डन, परमार्थ भवन। {गिन्नौरी>फरहान शादीहाॅल, कप्तान शा