पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमसीयू : छात्रा से अभद्रता करने वालों पर जुर्माना

एमसीयू : छात्रा से अभद्रता करने वालों पर जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | माखनलालचतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ अभद्रता करने वाले तीन छात्रों पर तीन, चार और पांच हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है। विवि प्रशासन छात्रों के परिजनों को भी इसकी सूचना देगा।

विवि में मास कम्युनिकेशन थर्ड ईयर की छात्रा ने अपने बैच के ही छात्रों पर अभद्रता का आरोप लगाया था। मामले की जांच कर रहे संस्थान के रेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में जुर्माने की सिफारिश की थी। यह रिपोर्ट सोमवार को कुलपति प्रो. बीके कुठियाला को सौंपी गई। जुर्माने की राशि जमा करने के बाद ही इन छात्राें को क्लास अटैंड करने की अनुमति दी जाएगी।