पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों में सक्रिय हाेंगे ‘युवा रेडक्राॅस’

कॉलेजों में सक्रिय हाेंगे ‘युवा रेडक्राॅस’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजोंमें ‘रेड-रिबन क्लब’ और ‘युवा रेडक्राॅस’ फिर से सक्रिय होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को एचआईवी संक्रमण और एड्स जैसी बीमारियों के बारे में जागरूक करना है। इसके लिए कॉलेजों को दृष्टि पत्र में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता तय करने के लिए तैयार किया गया दृष्टि-पत्र सोमवार को जारी किया। इसके तहत विभाग ने कॉलेजों को अपनी ताकत, कमजोरियां, अवसर और चुनौतियों का विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उच्च शिक्षा आयुक्त सचिन सिन्हा ने कॉलेजों से कहा है कि किसी भी योजना को छात्रों पर थोपें नहीं। उन्हें साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, लिंग भेद, नशा-मुक्ति जैसे मुद्दों से परिचित करवाएं। उन्होंने कॉलेजों में क्रिएटिव राइटिंग, वाद-विवाद एवं बुक रीडिंग क्लब गठित करने का सुझाव कॉलेजों को दिया है। इसके तहत महीने में एक बार सामान्य ज्ञान परीक्षा, कार्यशाला आयोजित कराने और प्रतिभाशाली छात्रों से ही क्लास को पढ़वाने की योजना शुरू करने को कहा है।

> शिक्षक अपने अध्यापन के तरीकों में बदलाव करें।

> अपने विषय के फ्लो-चार्ट बनाएं।

> जागरूकता के लिए हरियाली महोत्सव, विश्व जल दिवस, अर्थ ऑवर, पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रम कराएं।

> विवेकानंद कॅरियर गाइडेंस सेल से छात्रों को जोड़ा जाए।

> परीक्षा के पूर्व मॉडल टेस्ट लें।

> प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूज लेटर प्रकाशित होना चाहिए।

> बहुमुखी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी को प्राचार्य ट्रॉफी दी जाए।