आज से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवेप्रशासन ने त्योहारों पर अतिरिक्त ट्रैफिक को देखते हुए पूजा दीपावली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक गाड़ियां रेल मंडल के भोपाल, इटारसी और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। भोपाल हबीबगंज में हाल्ट लेकर जाने वाली गाड़ियां 2 से लेकर 6-6 ट्रिप में चलाई जाएंगी। मंगलवार से इन ट्रेनों के चलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
मुंबई-सीएसटी-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल : यहगाड़ी दोनों ओर से दो-दो ट्रिप में चलाई जाएगी। इसका संचालन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह गाड़ी भोपाल रेलवे स्टेशन पर हॉल्ट लेगी।
02171 मुंबई सीएसटी-जम्मूतवी साप्ताहिक प्रति शुक्रवार देर रात 12.30
02172 जम्मूतवी-मुंबई सीएसटी साप्ताहिक प्रति सोमवार सुबह 11.35
पुणे-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन : यहगाड़ी 6-6 ट्रिप में दोनों ओर से चलाई जाएगी। इसका संचालन दोनों तरफ से 23 सितंबर से लेकर 13 नवंबर तक होगा।
ट्रेनका नंबर नाम भोपाल आने का दिन समय
01451पुणे-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल प्रति बुधवार दोपहर 2.15
01452 लखनऊ-पुणे साप्ताहिक स्पेशल प्रति गुरुवार शाम 6.25
एलटीटी-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल: यहगाड़ी दोनों ओर से 4-4 ट्रिप में 20 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलाई जाएगी।
01015 एलटीटी-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल प्रति मंगलवार सुबह 4.35
01016 ग्वालियर-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल प्रति मंगलवार रात 8.05
एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल: यहसाप्ताहिक प्रीमियम ट्रेन छह-छह ट्रिप में दोनों ओर से चलाई जाएगी। इन गाड़ियों का संचालन 5 अक्टूबर से 11 नवंबर तक दोनों ओर से किया जाएगा।
ट्रेननंबर नाम भोपाल आने का दिन, समय
02017एलटीटी-गोरखपुर प्रीमियम साप्ताहिक प्रति सोमवार सुबह 11.50
02018 गोरखपुर-एलटीटी प्रीमियम साप्ताहिक प्रति मंगलवार रात 11.15
एलटीटी-लखनऊ एसी स्पेशल: यहगाड़ी 6-6 ट्रिप में चलाई जाएगी। दोनों ओर से इसका संचालन 27 सितंबर से 9 नवंबर तक होगा।
ट्रेनका नंबर नाम हबीबगंज आने का दिन, समय
02111एलटीटी-लखनऊ एसी साप्ताहिक प्रति शनिवार देर रात 3.10
02112 लखनऊ-एलटीटी एसी साप्ताहिक प्रति रविवार देर रात 3.50