भाजयुमो ने जलाया बिलावल का पुतला
भोपाल| कश्मीरको लेकर दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया। मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी कमल सैनी के अनुसार इसके पूर्व जिला अध्यक्ष अंशुल तिवारी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया।