पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैरसिया में किसान को काटने वाले सियार की मौत

बैरसिया में किसान को काटने वाले सियार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| ग्रामबैरागढ़ में सियार के काटने से एक किसान घायल हो गया जबकि सियार की मौत हो गई। घटना सोमवार की है, जब किसान मनीराम खेत पर बने मकान शौच के लिए िनकला था। तभी नाले के पास सियार ने मनीराम की छाती और हाथ में काटा लेकिन काटने के तुरंत बाद सियार की मौत हो गई। मनीराम के भतीजे गोवर्धन कुशवाह ने बताया कि मनीराम का उपचार बैरसिया अस्पताल में चल रहा है। पशु चिकित्सालय के डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि सियार के माथे पर घाव थे लेकिन उसे कोई बीमारी नहीं थी और ही पागल था। बीएमओ डॉ. एके ओझा ने बताया कि मनीराम को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया था लेकिन घबराने के कारण अस्पताल में वह अपनी मर्जी से रूका है।