- Hindi News
- देश के टॉप 10 स्कूल्स में शुमार संस्कार वैली स्कूल
देश के टॉप 10 स्कूल्स में शुमार संस्कार वैली स्कूल
शिक्षाक्षेत्र की प्रसिद्ध मैग्जीन ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ ने अपने ताजा अंक में भारत के बोर्डिंग, डे-कम-बोर्डिंग, डे-बोर्डिंग सहित विविध श्रेणियों के स्कूलों की रैंकिंग जारी की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग-2014 के अनुसार, सिटी के संस्कार वैली स्कूल को डे-कम-बोर्डिंग श्रेणी में देश के सर्वश्रेष्ठ दस स्कूलों में स्थान मिला है। इस कामयाबी से सिर्फ संस्कार वैली स्कूल बल्कि शिक्षा जगत में भोपाल का गौरव भी बढ़ा है। गौरतबल है कि ‘एनुअल एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स’ पिछले 6 सालों से सितंबर महीने में प्रकाशित होती हैं। 20 सितंबर को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 1500 प्रिंसिपल्स और गेस्ट्स की उपस्थिति में संस्कार वैली स्कूल की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अम्लान के. साहा ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया।
तेजी से उभर रहा है स्कूल
एजुकेशन वर्ल्ड के संपादक दिलीप ठाकोरे ने कहा कि संस्कार वैली स्कूल शिक्षा जगत में एक तेजी से उभरता हुआ स्कूल है। मैग्जीन में यह उल्लेख किया है कि इस साल सबसे अधिक प्रगति संस्कार वैली स्कूल की है, जो देश के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर से संबंधित है। संस्कार वैली स्कूल इस समय अपने नौवे वर्ष में प्रवेश कर रहा है और ऐसे में यह उपलब्धि कुछ खास है।
सभी को जाता है श्रेय
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. साहा ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय टीचर्स और कर्मचारियों के समर्पण को जाता है, जो स्कूल में आनंद से भरपूर स्टूडेंट्स के डेवलपमेंट के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हैं।
city achievement